फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Author send the composition of the state song, will get one lakh award

राज्य गीत की रचना भेजें लेखक, एक लाख का मिलेगा पुरस्कार

Tue, 28 Sep 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Author send the composition of the state song, will get one lakh award
नूंह/ पुन्हाना। प्रदेश के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने राज्य गीत की रचना के लिए लेखकों और कवियों से रचनाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक लेखक एवं कवि अपनी रचनाएं 30 सितंबर तक उपरोक्त विभाग के ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। राज्य गीत के रूप जिस सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन होगा, उसके रचयिता को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने राज्य गीत की रचना हेतु हरियाणा के मूल निवासी लेखकों एवं कवियों से रचनाएं आमंत्रित की हैं। उन्होंने बताया कि राज्य गीत के लिए जो भी लेखक एवं कवि अपनी रचनाएं भेजेंगे, वह रचना हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं, वीरभूमि, एतिहासिक, भौगोलिक और सामाजिक इत्यादि अनेक विशिष्टताओं पर आधारित होनी चाहिए। इच्छुक ोलग रचना को ई-मेल artandculturalaffairshry@gmail.com के माध्यम से 30 सितंबर तक भेज सकते हैं। राज्य गीत के रूप जिस सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन होगा, उसके रचयिता को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed