{"_id":"61c4a57f817f4c767747b21b","slug":"attempted-to-kidnap-a-high-school-student-for-the-second-time-in-three-weeks-grnoida-news-noi623046378","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हफ्ते में दूसरी बार हाईस्कूल के छात्र को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हफ्ते में दूसरी बार हाईस्कूल के छात्र को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल के छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने का प्रयास किया गया। तीन सप्ताह में छात्र के साथ यह दूसरी घटना है। बृहस्पतिवार को परिजनों समेत लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला पंजाबियान में श्याम छावड़ा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार सुबह दस बजे उनका इकलौता बेटा रौनक गाय को रोटी देने के लिए घर से निकला था। रौनक हाईस्कूल का छात्र है। गाय को रोटी देते समय किसी ने पीछे से उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
इसके बाद कुछ ले जाकर छात्र के हाथ में नशीला इंजेक्शन लगा दिया। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद ब्रह्मपुरी मोहल्ले के पास छात्र को होश आया तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोग व पालिका परिषद चेयरमैन घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। छात्र ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व दो दिसंबर को भी बेटे को अगवा करने का प्रयास किया गया था। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
संदिग्ध हालात में युवती लापता
कोतवाली क्षेत्र के रौनिजा निवासी एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। सिकंदराबाद निवासी एक रिश्तेदार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद के गांव गेसूपुर निवासी सतीश ने शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर दोपहर दो बजे उसके रिश्तेदार की बेटी रौनीजा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।