फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to run over on-duty traffic policeman with car

Noida News: ऑन ड्यूटी ट्रैफिककर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास

Sat, 24 May 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Attempt to run over on-duty traffic policeman with car
फोटो
विज्ञापन

-चालान से बचने को टैक्सी चालक ने की वारदात, हुआ फरार
- हेड कांस्टेबल ने बीटा-2 कोतवाली में दी शिकायत, जांच शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर टैक्सी चालक द्वारा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टैक्सी चालक ने चालान की कार्रवाई से बचने के लिए पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रैफिक कांस्टेबल ने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को सुबह 10 बजे यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अभिनव और कांस्टेबल रजत परी चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के दौरान देखा गया कि परी चौक के समीप सुलभ शौचालय के पास एक टैक्सी चालक अनाधिकृत रूप से बाईपास पर खड़ा था। वह सवारी उतार-चढ़ा रहा था। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी रजत ने टैक्सी चालक को वाहन हटाने के लिए कहा गया तो चालक ने अभद्रता शुरू कर दी और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई करने लगा। जब हेड कांस्टेबल अभिनव और ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मौके पर चालान कार्रवाई के लिए पहुंचे तो टैक्सी चालक ने वाहन में बैठकर जानबूझकर कांस्टेबल अभिनव को दो बार गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

एक बार टक्कर लगने के बाद चालक तेजी से वाहन लेकर भाग निकला। बचने के लिए कांस्टेबल को डिवाइडर पर चढ़ना पड़ा। घटना के चलते न सिर्फ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को चोटें आईं, बल्कि परी चौक क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।हेड कांस्टेबल अभिनव और साथी यातायातकर्मी रजत ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि टैक्सी मालिक को चौकी बुलवाया गया था। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

पूर्व में भी आ चुके हैं मामलेः
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने के प्रयास के मामले आ चुके हैं। 15 मई 2025 को को प्राइवेट के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल को सीधे टक्कर मारने का प्रयास किया। जुलाई 2021 में सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ाने का प्रयास किया गया था। चालक कार लेकर फरार हो गया था। वहीं अगस्त 2023 में बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक कांस्टेबल के ऊपर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था। जुलाई 2022 में सेक्टर-16 मार्केट के पास एक कार के चालक ने यातायात पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। वहीं दिसंबर-2023 में सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के समीप सिग्नल तोड़ने पर यातायातकर्मी के रोकने पर कार के चालक ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed