फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to drive truck over police vehicle

पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, दो जवान घायल

Fri, 25 Sep 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attempt to drive truck over police vehicle
तावडू। सिलखो गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम पर चालक ने ओवरलोड डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। तावडू शहर थाना प्रभारी एसआई ओमबीर सिंह ने बताया कि उन्हें तावडू शहर थाने में दर्ज एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी के सिलखो गांव में होने की सूचना मिली। पुलिस गांव में पहुंची तो इसी दौरान पत्थरों से भरा एक ओवरलोड डंपर उन्हें दिखाई दिया। चालक को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन डंपर चालक क्रेशर जोन की तरफ डंपर ले गया और पत्थर खाली कर उसने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने गाड़ी से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान क्रेशर कार्यालय में मौजूद व्यक्तियों के इशारे पर एक और अन्य डंपर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। पीछा करने पर एक डंपर खेत में फंस गया और एक चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम आरिफ निवासी गंधोला, राजस्थान बताया है। दो पुलिस जवानों को चोट लगी है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक और क्रेशर कार्यालय में उस दौरान मौजूद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed