फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to drive the Sadhvi out of the temple in Bisahara

बिसाहड़ा में मंदिर से साध्वी को भगाने का प्रयास

Sun, 27 Dec 2020 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Attempt to drive the Sadhvi out of the temple in Bisahara
बिसहड़ा में मंदिर से साध्वी को बाहर करने पहुंचे ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : Grnoida
बिसाहड़ा में मंदिर से साध्वी को भगाने का प्रयास
विज्ञापन

जारचा। बिसाहड़ा गांव के मंदिर में रहने वाली साध्वी को रविवार को ग्रामीण महिलाओं ने एकत्र होकर भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है साध्वी का सामाजिक स्तर ठीक नहीं है। वहीं साध्वी ने ग्रामीणों पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। पूर्व में साध्वी ने इकलाख के हत्यारोपी समेत 4 लोगों पर मंदिर में आकर गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों से शिकायत की थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित मंदिर पर पंचायत की। इसके बाद महिलाओं ने एकत्र होकर करीब 5 साल से रह रही साध्वी को भगाने का प्रयास किया। साध्वी ने इसका विरोध किया। सूचना पर जारचा समेत ग्रेटर नोएडा के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी दादरी, नितिन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण, साध्वी पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहे थे। वे साध्वी को मंदिर से हटाने पर अड़े हैं। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed