फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Atteck to police team

तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला

Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Atteck to police team
नूंह। गोतस्करी की सूचना पर नूंह खंड के गांव बाई पहुंची आकेड़ा चौकी पुलिस टीम पर तस्करों ने पथराव कर दिया। जिसमें आकेड़ा चौकी प्रभारी खिताब सिंह, हेड कांस्टेबल दिलबाग, सिपाही कुलदीप, होमगार्ड मनीराम को चोट आईं। इसके बाद पुलिस टीम को जान बचाकर वापस हटना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बाई गांव में रफीक, मूसा, कासम सहित अन्य लोगों के बारे में पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग गांव में गो हत्या कर रहे हैं। इसके बाद आकेड़ा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस को देखकर ये लोग भड़क गए, उन्होंने पुलिस टीम का विरोध कर पथराव शुरू कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई इनको उपचार के लिए नलहड मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। वहीं पुलिस पर हुए इस पथराव के बाद दर्जनों गाड़ियों में नूंह सदर पुलिस, सिटी पुलिस, आकेड़ा चौकी पुलिस सहित अन्य पुलिस टीम के सदस्यों ने गांवों में आरोपियों के घरों पर जाकर दबिश दी। सभी आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। पुलिस टीम मौके पर अपने साथ चोरी की कई बाइक सहित अन्य तस्करी के सामान को लेकर आई। पुलिस को गांव में जाने के बाद अन्य ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन

करीब 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए तेज कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने 20-25 लोगों पर पुलिस पर हमला करने सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी मामले में किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गाड़ी को बनाया निशाना
ग्रामीणों के विरोध कर पुलिस टीम पर पथराव किया। जिसमें पुलिस की एक गाड़ी के शीशे टूट गए। लेकिन गनीमत रही की उस समय पुलिस टीम गाड़ी से नीचे उतर गई थी नहीं तो स्थिति और अधिक खराब हो जाती।

करेंगे कड़ी कार्रवाई
नूंह सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 20-25 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed