फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attacked on neighbor if he refused to park his car, condition critical

कार खड़ी करने से किया मना तो पड़ोसी पर हमला, हालत गंभीर

Fri, 01 Jan 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Attacked on neighbor if he refused to park his car, condition critical
कार खड़ी करने से किया मना तो पड़ोसी पर हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-15ए में कार पार्किंग के विवाद में कारोबारी पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे कारोबारी बेहोश हो गए और तीन दिन तक होश नहीं आया। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। अब परिजनों की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, तरुण गुप्ता का आरोप है कि उनके जीजा कारोबारी राजीव लाल परिवार के साथ सेक्टर-15ए में रहते हैं। 26 दिसंबर की शाम को बाहर से कुछ लोग घर पर आने वाले थे और उसी समय पड़ोसी भरत मोगा ने कार उनके घर के सामने पार्क करनी शुरू कर दी। राजीव ने भरत को दूसरी जगह कार खड़ी करने को कहा तो कहासुनी हो गई। इस पर भरत ने भारी वस्तु से राजीव के सीने पर वार कर दिया। हृदय पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गए। उन्हें विनायक अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उनको वेंटिलेटर पर रख दिया। तीन दिन तक उनको होश नहीं आया। हमले से हृदय घात होने से डॉक्टरों ने उनका आपरेशन किया। इसके बाद आंशिक रूप से सुधार हुआ है, लेकिन जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

26 दिसंबर की रात कार पार्क करने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया था। राजीव लाल के रिश्तेदार तरुण गुप्ता की तहरीर पर सेक्टर-20 कोतवाली में जानलेवा हमले की आईपीसी धारा-308 के तहत भरत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकिता शर्मा, एसीपी प्रथम नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed