फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on the inspector with a knife, two were shot in an encounter

दरोगा पर छुरे से हमला, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Mon, 09 Nov 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attack on the inspector with a knife, two were shot in an encounter
दरोगा पर छुरे से हमला, मुठभेड़ में दो को लगी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से रविवार को मुठभेड़ में गोकशी करने वाले दो युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम छुरा बरामद करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान दरोगा पर छुरे से हमला कर आरोपी भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से गिर गए। आरोपियों की पहचान मसूरी गाजियाबाद के वसीम और जिशान के रूप में हुई है। गिरोह के चार आरोपी अभी फरार हैं।

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने तिलपता चौक के समीप 29 और 30 अक्तूबर को गोकशी की थी। इससे लोगों ने आक्रोशित होकर हंगामा किया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही थी। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोपहर में पुलिस टीम आरोपियों को लेकर घटना में प्रयोग किए गए छुरे बरामद करने गई थी। तिलपता चौक के ही पास आरोपियों ने मौके से छुरा उठाकर दरोगा रामचंद्र पर हमला कर दिया। हमले में दरोगा का हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों व दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है छह लोगों का गिरोह क्षेत्र में घूमकर दिन ढलने का इंतजार करता और लावारिस गोवंश को घेरकर एकांत स्थान पर ले जाता था। इसके बाद इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने के बाद गोकशी की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed