फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on supervisor who came to investigate illegal mining

अवैध खनन की जांच करने पहुंचे सुपरवाइजर पर हमला

Sun, 28 Aug 2022 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Attack on supervisor who came to investigate illegal mining
दादरी। बादलपुर गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध खनन की जांच करने पहुंचे सुपरवाइजर पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव करके सुपरवाइजर की कार क्षतिग्रस्त कर दी। सुपरवाइजर ने मौके से भागकर जान बचाई। आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को बादलपुर में अधिगृहीत जमीन से मिट्टी चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को प्राधिकरण के सुपरवाइजर दीपक सिंह शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे। कुछ दूर पहले वह कार खड़ी कर अवैध खनन की जांच के लिए खेत पर पहुंचे। तभी दो बाइक सवार चार-पांच युवक पहुंचे। आरोपियों ने कार पर ईंट-पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। सुपरवाइजर पर हमला करने के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह वहां से भागकर शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आने पर किसी तरह जान बचाई। लोगों को देख हमला करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियाें को दी गई। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की तहरीर बादलपुर कोतवाली में दी है। अभी तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि खनन की जांच करने पहुंचे सुपरवाइजर पर हुए हमले की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed