फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attack on police team to stop illegal mining

अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

Tue, 09 Jul 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
attack on police team to stop illegal mining
पत्थर तस्करों के हमले में टूटे पुलिस के वाहन के शीशे। - फोटो : ??????
अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। नहारिका गांव की सीमा पर हो रहे अवैध खनन को रोकने गए झिरका प्रशासन पर मंगलवार को पत्थर तस्करों ने जानलेवा हमला कर पुलिस के वाहन को तोड़ दिया। हमले में एसडीएम, डीएसपी व कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस द्वारा जब्त की गई पोपलेंड (पत्थर तोड़ने वाली मशीन) को छुड़ा लिया। अवैध खनन व पत्थर तस्करों की तादाद ज्यादा होने के कारण सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को मौके से पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत 15 नामजद सहित 25 पत्थर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिरोजपुर झिरका डीएसपी सुनील कादियान ने बताया कि कई दिनों से नहारिका पहाड़ सीमा से अवैध खनन कर पत्थर तस्करी करने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर एसडीएम रीगन कुमार के साथ-थाना पुलिस नहारिका गांव के पहाड़ की सीमा पर पहुंच गई। कादियान ने बताया कि वह भी पुलिस बल के साथ पहाड़ के ऊपर मौजूद थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में जुटी पहाड़ पर मौजूद पोपलेंड को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर खनन माफिया पहले तो एक बार मौके से भाग गए लेकिन जब पुलिस के जवान पोपलेंड को लेकर चलने लगे तो उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसडीएम रीगन कुमार, डीएसपी सुनील कादियान को मामूली चोटें आईं। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खनन माफियाओं को खदेड़ने की कोशिश की तो भारी तादाद में पत्थर तस्करी करने वाले पहाड़ पर आए और पुलिस पर हमला कर दिया। खनन माफिया की इस वारदात में थाना प्रभारी हरी सिंह व अन्य चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पत्थर तस्करों की बढ़ती संख्या को देख मौके अपने कदम पीछे खींच लिए और किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत 20-25 पत्थर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। - सुनील कादियान, डीएसपी, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed