फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attack on police in pachgawa

पचगांवा में पुलिस पर हमला

Wed, 29 May 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
attack on police in pachgawa
पचगांवा में पुलिस पर हमला
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव पचगांवा में खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम और पुलिस की टीम पर खनन माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खनन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने 4 नामजद सहित 60-70 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के आरोपी फरार हैं। खनन अधिकारी गुरुग्राम/नूंह बीडी यादव ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि गांव पचगांवा की अरावली पहाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध खनन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। वहीं दूसरी ओर खनन विभाग को गांव के पहाड़ों पर खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार को 11:30 बजे खनन विभाग की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पहाड़ का निरीक्षण करने पहुंची तो कुछ खनन माफियां अवैध खनन करते हुए मिले जो एक डंपर में पत्थरों को भर रहे थे। खनन अधिकारी के मुताबिक खनन विभाग व पुलिस टीम को देखते ही आरोपी डंपर को लेकर भागने लगा। डंपर रुकवाने पर आरोपी चालक ने जान से मारने की नियत से डंपर को टीम के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया।

आरोप है कि इसके बाद करीब 60-70 खनन माफियाओं ने मिलकर टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें पुलिस टीम के दो होमगार्ड घायल हो गए और सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत में आरोपी मुतकलिम निवासी गांव सालाका व साहिल निवासी गांव मालाका, काबूल व शमशेर उर्फ लहरू निवासी गांव पचगांवा के अलावा 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed