फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attack on one side in panchayat

पंचायत में एक पक्ष पर हमला

Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
attack on one side in panchayat
तावडू। उपमंडल के गांव निजामपुर में दो पक्षों के बोरवेल विवाद का समाधान करने बैठी पंचायत में दबंग लोगों ने एक पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए एक व्यक्ति की आंख में चोट लगने के कारण उसकी रोशनी चली गई। सदर थाना पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निजामपुर निवासी असगर ने बताया कि बोरवेल चलाने को लेकर 4 नवंबर को उनके परिजनों का निजामपुर निवासी शहजाद, आजाद, शेफअली, मुफीद, इसलाम, मामीन, मुस्तफा, गुडवा और सन्नी आदि से विवाद हो गया था। उनके साथ गाली गलौच व हाथापाई की गई थी। मामले को सुलझाने के लिए अगले दिन गांव में एक पंचायत बुलाई गई। इसमें बोरवेल विवाद को लेकर पंचायत स्तर पर फैसला करा दिया गया था। फैसले के मुताबिक बोरवेल में 4 लोगों को 1लाख 20 हजार रुपये एक पक्ष को अदा करने थे। आरोप है कि फैसला होने के बाद इस्लाम, मोमीन मुस्तफा, सहजाद, सैफअली, मुफीद, सरजीना, ऐमना, सरजीना, वसीमा ने लाठी-डंडे व चाकू से पंचायत में उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं बचाव में आए उस्मान पर हमलावरों ने चाकू और सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए तावडू सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें नूंह नलहड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वही वहां पर भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली अस्पताल में उस्मान अभी भी उपचाराधीन है तो वहीं गंभीर चोट के कारण उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान हमलावरों ने उनसे एक मोबाइल और 1580 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों सहित कुल 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed