फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on man for taking revenge of murder

हत्या का बदला लेने के लिए किया जानलेवा हमला

Tue, 10 Dec 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Attack on man for taking revenge of murder
पुन्हाना। करीब 6 साल पहले जिले के गांव रानीका में दो पक्षों के आपसी झगडे़ में हुई युवक की मौत का बदला लेने का प्रयास करने की वारदात के खिलाफ मालब गांव पंचायत बुलाई गई। पंचायत इस मामले में करीब 4 साल पहले पौने दो करोड़ रुपये देने का फैसला कर चुकी है। इसी मामले की छानबीन करने के मकसद को लेकर मंगलवार को मालब गांव में आठ गावों की पंचायत आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता गौरवाल-देडवाल खाप के चौधरी सपात खां ने की। पंचायत में मेवली, बुराका, निजामपुर, छावा, मुरादबास, आकेडा, दिहाना, रानिका और भूडबास सहित दस गावों के पंच, सरपंच और चौधरियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गौरवाल-देडवाल खाप के चौधरी सपात खां, सोहराब सरपंच मालब, जाकिर मालब, मजीद सरपंच दिहाना और रूब्बड सरपंच निजामपुर ने बताया कि वर्ष 2013 में गांव रानिका निवासी 30 वर्षीय अताउल्लाह की आपसी झगड़े की वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद पांच दर्जन से अधिक गावों के प्रमुख लोगों ने करीब दौने दो करोड़ रुपये देने का फै सला लिया था। जिसके बाद दोनो परिवारों में रंजिश मिट गई थी।
विज्ञापन

आठ दिसंबर को हत्या के मामले में आरोपी रहे पूर्व सरपंच ईसा खान पर करीब डेढ़ फीट लंबे छुरा से फखरू ने हमला कर दिया वहां पर मौजूद गफ्फार और नसीम ने किसी तरह ईसा खान को बचाया। इसी मामले को लेकर दस गावों के प्रमुख लोगों ने पंचायत बुर्लाई थी। जिसमें आरोपी पक्ष को बुलाया गया लेकिन उनके पंचायत में नहीं पहुंचने से पंचायत के लोगों में भारी रोष है। पंचायत में पहुंचे दस गावों के लोगों ने पीड़ित ईसा खान का साथ देने का वादा किया है वहीं आरोपी के पंचायत में न आने पर भी जल्द पंचायत कोई कठोर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रानिका निवासी एंव पूर्व सरपंच ईसा खान ने बताया कि हमारे परिवार के लोगों द्वारा 6 साल पहले गांव के ही अताउल्लाह का मर्डर हो गया था। लेकिन करीब डेढ़-दो साल बाद पांच दर्जन से अधिक गावों की पंचायत ने फैसला कर दिया था। उसके बाद दोनो पक्षों की आपसी रंजिश मिट सी गई थी। आठ दिसंबर कों गांव के ही पूर्व सरपंच माकूल के पौत्रियों की शादी थी जिसमें वह कन्यादान कर कुर्सी पर बैठा हुआ था। अचानक आरोपी फखरू ने छुरा से हमला कर दिया। पास में ही बेठे गफ्फार और नसीम ने उसको बचा लिया नहीं तो वह उसे जान से मार देता। आकेड़ा चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक उसके पास कोई शिकायत नहीं आई है शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed