{"_id":"5dd42a2f8ebc3e55061a93b5","slug":"attack-on-family-mewat-news-noi473971997","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ बेचने का विरोध करने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ बेचने का विरोध करने पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। नशीला पदार्थ बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के घर पर लाठी-डंडे व तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित पक्ष के 4 लोग घायल हो गए जिनमें से एक को गंभीर हालत के चलते सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 6 नामजद सहित 20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित संजय पुत्र ज्ञान चंद निवासी वार्ड नंबर 14 तावडू ने बताया कि स्थानीय निवासी लोकेश पुत्र पवन वार्ड में अवैध शराब, शुल्पा व गांजा बेचने का धंधा करता है। इसका मोहल्ले के बच्चों पर कुप्रभाव पड़ रहा है। कई बार पंचायत करके आरोपी को समझाने की कोशिश की गई लेकिन उसने अवैध काम करना बंद नहीं किया। गत 17 नवंबर शाम 6 बजे के लगभग पीड़ित संजय, मनोज व लखन आरोपी लोकेश के घर उसे समझाने के लिए गए। पीड़ित ने बताया कि यहां पर पहले से ही आरोपी लोकेश, नितेश व लाला मौजूद थे। जब पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी लोकेश से अवैध धंधा बंद करने का आग्रह किया तो आरोपी लोकेश, नितेश व लाला ने तेजधार हत्यारों से उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में मनोज व लखन गंभीर रूप से घायल हो गए और मुश्किल से जान बचाकर भागे। पीड़ित का आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपी अन्य 25 व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडे व तेजधार हथियार से लैस होकर आए और घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और पीड़ित के घर के पास पहले से ही मंदिर के कार्य के लिए पड़ी हुई ईंटों को आरोपियों ने उनके घर पर फेंकना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार पथराव के कारण उसकी पत्नी बाला भी चोटिल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों से उन्हें बचाया। घायलों को सीएससी नूंह में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते लखन को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जिनसे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी लोकेश, नितेश, लाला, संजू, रोहित व संजय सहित 20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।