{"_id":"5defd83a8ebc3e87cd1933b1","slug":"attack-on-electricity-department-worker-mewat-news-noi4784815156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। शेखपुर गांव में मंगलवार को बिजली चोरी पकड़ने गई नगीना बिजली कार्यालय टीम के साथ आरोपी ट्यूबवेल मालिक ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पांच मोबाइल सहित लाख रुपये की लूट-पाट कर तीन कर्मचारियों को जख्मी भी कर दिया। इस मामले में नगीना बिजली एसडीओ ने 16 ग्रामीणों के खिलाफ झिरका थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बिजली एसडीओ शमीम अहमद नगीना की ओर झिरका पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को बिजली चोरी पकड़ने के लिए जेई हरीश चंद के नेतृत्व में फोरमेन हसन मोहम्मद, अल्ताफ,यूसुफ, अनीश, सपात सहायक लाइन मेन को सरकारी गाड़ी के साथ ड्राइवर तौफीक के साथ भेजा गया था। बिजली विभाग की टीम ने शेखपुर गांव में तौफीक को बिजली चोरी कर ट्यूबवेल चलाता पकड़ लिया, विभाग की टीम जब वहां से फोटो कर वापिस चलने लगी तो तौफीक, सहीद, सजसुन, होंसी, सपात, वाजिद आदि के साथ एक दर्जन ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया, ग्रामीणों ने बिजली टीम के साथ जम कर मारपीट कर अल्ताफ की जेब से जुर्माने के 40 हजार रुपये तथा एक सोने की अंगूठी, अन्य कर्मचारियों के सभी के मोबाइल व पर्स छीन लिए।
बिजली एसडीओ ने बताया कि इस मारपीट में तीन बिजली कर्मचारियों को गम्भीर चोट लगी है। जिनको सिविल अस्पताल मांडी खेड़ा से सहीद हसन खां मेडिकल कालेज रेफर किया जा चुका है। बिजली कर्मियों अनुसार लगभग एक लाख से ऊपर की लूट हुई है। एसडीओ शमीम अहमद ने बताया कि विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस शिकायत पर झिरका थाने के जांच अधिकारी ए एस आई सीताराम ने बताया की बिजली एसडीओ शमीम अहमद की ओर से शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
फोटोऱ्- शिकायत देने के बाद थाने में मौजूद बिजली कर्मचारी।