फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on a young man walking in front of the house, 9 nominated

घर के सामने टहल रहे युवक पर हमला, 9 नामजद

Thu, 21 Apr 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on a young man walking in front of the house, 9 nominated
तावडू। उपमंडल के गांव हसनपुर में शाम को घर के सामने टहल रहे बॉबी पर करीब 9 बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के बयान पर सदर थाना पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी बॉबी ने बताया कि वह 17 अप्रैल की शाम करीब 8-9 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी हसनपुर निवासी दीपक, नवीन, अमरचंद, अनूप, प्रदीप ,टिंकू, रवि, टिंकू और तरुण सहित अन्य ने लाठी-डंडों तथा रॉड से उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर आ गए, जिन्हें देख सभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के पास अवैध हथियार भी थे। घायल अवस्था में उसे तावडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह अब तक अपना इलाज कराने में व्यस्त था। पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed