{"_id":"6216963eedc1206bba62eabe","slug":"attached-property-will-not-work-give-money-or-else-the-office-will-be-sealed-noida-news-noi633863737","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्क संपत्ति से नहीं चलेगा काम, पैसा दें नहीं तो सील होंगे ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्क संपत्ति से नहीं चलेगा काम, पैसा दें नहीं तो सील होंगे ऑफिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। जिला प्रशासन ने बिल्डरों को रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) की बकाया राशि तत्काल देने का आदेश दिया है। बिल्डरों को चेतावनी दी गई है कि कुर्क संपत्ति से काम नहीं चलेगा। अगर आरसी का पैसा नहीं दिया तो सभी ऑफिस को सील कर बैंक खातों को सीज कर दिया जाएगा। वहीं, कुर्क की गई संपत्ति पर अब फिर से नोटिस चस्पा किए जाएंगे, ताकि लोगों को संपत्ति की जानकारी मिल सके।
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण की तरफ से 1500 करोड़ से अधिक की आरसी जारी की जा चुकी हैं। इसमें से करीब एक हजार करोड़ की आरसी जिले से जुड़ी हैं। जिला प्रशासन वसूली का प्रयास कर रहा है, लेकिन बिल्डर पैसा नहीं दे रहे हैं। नकदी नहीं मिलने पर जिला प्रशासन अभी तक 44 बिल्डरों की 309 संपत्तियां कुर्क कर चुका है, जो करीब 382 करोड़ की हैं, लेकिन कुर्क संपत्ति से आरसी की वसूली नहीं हो सकी है।
लगभग सभी आरसी अभी भी लंबित हैं। अब प्रशासन ने साफ कर दिया गया है कि बिल्डरों को आरसी का पैसा देना होगा। अफसरों ने बताया कि संपत्ति कुर्क होने के बाद बिल्डर यह मान बैठे हैं कि अब वसूली नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। संपत्ति नीलाम नहीं हो सकी है। ऐसे में आरसी लंबित हैं। बिल्डरों को आरसी का पैसा देना ही होगा। अगर पैसा नहीं देंगे तो उनके ऑफिस को सील किया जाएगा। साथ ही, सभी बैंक खातों को सीज कर धनराशि निकली जाएगी। इस संबंध में सभी बिल्डरों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
कुर्क 309 संपत्तियों पर चस्पा होंगे नोटिस
प्रशासन अभी तक 309 संपत्तियों को कुर्क कर चुका है। इन पर दो बार नोटिस चस्पा किया जा चुका है। अब तीसरी बार नोटिस चस्पा किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि ई-नीलामी की तैयारी चल रही है। तीनों तहसील को डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कुर्क संपत्ति पर फिर से नोटिस चस्पा किया जाएगा। नोटिस में लोगों को जानकारी दी जाएगी कि यह संपत्ति कुर्क हो चुकी है। जल्द ही इसकी ई-नीलामी कराई जाएगी।