{"_id":"6ac7af8212b062f0ac01ef83","slug":"athletes-from-government-colleges-to-showcase-their-prowess-at-the-district-level-athletics-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108489-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चैंपियनशिप में दिखेगा सरकारी कॉलेजों के खिलाड़ियों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चैंपियनशिप में दिखेगा सरकारी कॉलेजों के खिलाड़ियों का दम
विज्ञापन
- नोएडा, दादरी, बिसरख, जेवर और दनकौर के सरकारी इंटर कॉलेजों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले के सरकारी इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से 9 और 10 अक्तूबर तक दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के नोएडा, दादरी, बिसरख, जेवर और दनकौर क्षेत्र में संचालित सरकारी इंटर कॉलेजों के खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। एथलेटिक्स कोच अमित भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर भी देगी।