फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Athlete Monika won gold in the 100m and 400m hurdles

Noida News: एथलीट मोनिका ने 100 और 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण

Sun, 25 Oct 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Athlete Monika won gold in the 100m and 400m hurdles
मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व ट्रॉफी के साथ जिले की एथलीट मोनि
फोटो
विज्ञापन


- मंडलीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की एथलीट मोनिका ने गाजियाबाद में आयोजित 17वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर मोनिका ने राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।



मोनिका ने दादरी क्षेत्र के दुजाना स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में प्रशिक्षण लेती हैं। यहां कोच सोनू भाटी और मुन्नी नागर के मार्गदर्शन में वह बाधा दौड़ की तकनीक, गति और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने का अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन




मंडलीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने पर उनके परिजनों और स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जताई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के बाद अब मोनिका की नजर अगले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर है। वह आगामी प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि को नियमित अभ्यास, मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed