{"_id":"68cc6ee472d91bb7060ed002","slug":"atal-bihari-multistory-scheme-will-be-launched-during-navratri-na-news-c-13-1-vns1028-1391523-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवरात्र में लाॅन्च होगी अटल बिहारी मल्टीस्टोरी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवरात्र में लाॅन्च होगी अटल बिहारी मल्टीस्टोरी योजना
विज्ञापन
डालीबाग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मल्टीस्टोरी आवासीय योजना के फ्लैट।
लखनऊ। एलडीए मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अपना आशियाना बनाने का अच्छा मौका लेकर आ रहा है। नवरात्र के मौके पर डालीबाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल मल्टीस्टोरी आवासीय योजना के साथ ही पारा की अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीस्टोरी योजना भी लाॅन्च की जाएगी।
दोनों योजनाओं को मिलाकर तीन हजार से अधिक फ्लैट हैं। इनकी कीमत साढ़े नौ लाख से लेकर साढ़े बीस लाख रुपये तक है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर एलडीए की जो पारा की योजना है उसकी खासियत यह है कि इसमें एलडीए ईब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों में भी लिफ्ट और बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक के तौर पर जनरेटर की सुविधा दी गई है।
इस योजना में ईडब्ल्यूएस के अलावा एलआईजी और एमएमआईजी श्रेणी के भी फ्लैट हैं। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पहले पारा की योजना नाम प्रसून नगर था जिसे अब बदल कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है। इस योजना का पंजीकरण भी नवरात्रि पर खोल दिया जाएगा। डालीबाग के फ्लैट की कीमत करीब 10.50 लाख रुपये रहेगी।
विज्ञापन
--
अटल बिहारी वाजपेयी आवासीय योजना एक नजर में...
- वन बीएचके के 1832 फ्लैट हैं जिनकी कीमत 9.50 लाख रुपये है और एरिया 24.25 वर्ग मीटर है।
- टू बीएचके एलआईजी श्रेणी के 208 फ्लैट हैं जिनकी कीमत 17.16 लाख रुपये और एरिया 37.62 वर्ग मीटर है।
- टू बीएचके मिनी एमएमआईजी श्रेणी के 456 फ्लैट हैं जिनकी कीमत 20.39 लाख रुपये है और एरिया 44.69 वर्ग मीटर है।
- योजना में कुल 15 टाॅवर हैं और ये 12 से 19 मंजिल तक हैं।
--
सरदार पटेल आवासीय योजना एक नजर में...
फ्लैट की संख्या-- 72
कीमत-- 10.50 लाख लगभग
एरिया-- 35 वर्गमीटर
मंजिल-- जी प्लस थ्री
टाॅवर-- दो

फ्लैट की संख्या
कीमत
एरिया
मंजिल
टाॅवर