{"_id":"66a8e76eeeb5f924ee0018f8","slug":"aster-school-fined-rs-40-thousand-noida-news-c-23-1-vns1013-36463-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एस्टर स्कूल पर लगा 40 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एस्टर स्कूल पर लगा 40 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
प्राधिकरण की अनुमति के बिना स्कूल ने सड़कों पर लगाए थे विज्ञापन बोर्ड
स्कूल प्रबंधक ने कहा- पत्र लिखकर प्राधिकरण से मांगी अनुमति मांगी गई थी
-- -
45 मीटर रोड पर दो जगह विज्ञापन बोर्ड लगाए थे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं। बिना अनुमति के सड़कों पर विज्ञापन बोर्ड लगाने के कारण कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण ने अवैध बोर्ड भी हटा दिए हैं। पिछले सप्ताह भी प्राधिकरण ने बसों को सर्विस रोड पर खड़ा करने पर स्कूल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
अधिकारियों का कहना है कि स्कूल प्रबंधक ने 45 मीटर रोड पर दो जगह विज्ञापन बोर्ड लगा दिए थे। इसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से की थी। प्राधिकरण के अफसरों ने जांच की तो विज्ञापन बोर्ड लगे मिले। स्कूल प्रबंधन ने इसकी अनुमति भी नहीं ली थी। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने पर प्राधिकरण ने स्कूल पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इससे पहले भी स्कूल ने सड़क के सेंट्रल वर्ज पर दो विज्ञापन बोर्ड लगा दिए थे। नोटिस जारी कर इन्हें हटवाया गया था। इधर, एस्टर पब्लिक स्कूल प्रबंधक का कहना है कि स्कूल नॉलेज पार्क-5 में है जो मुख्य सड़क से काफी अंदर है। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों को स्कूल तक पहुंचना मुश्किल होता है। इसी कारण स्कूल के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाए गए थे। इस संबंध में प्राधिकरण को पत्र लिखकर जानकारी देकर अनुमति भी मांगी गई थी।