फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ashu Jat's cousin shot in an encounter

आशु जाट के चचेरे भाई को मुठभेड़ में लगी गोली

Sun, 10 Oct 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Ashu Jat's cousin shot in an encounter
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश दीपांशु। अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में लूटपाट करने आए दो बदमाशों से रविवार दोपहर सेक्टर-62 में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दीपांशु उर्फ दीपू जाट गोली लगने से घायल हो गया। दीपू कुख्यात बदमाश आशु जाट का चचेरा भाई है और 20 से अधिक लूट की वारदात कर चुका है, जबकि दूसरे बदमाश अमित पर भी लूट के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश गांव छपरौला में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, एसीपी द्वितीय रजनीश कुमार वर्मा को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सेक्टर-62 में वारदात को अंजाम देने के लिए खडे़ हैं। एसीपी सेक्टर-58 कोतवाली की टीम के साथ जयपुरिया रोड पर पहुंचे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दीपू के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट करने आए थे। अमित भी आशु जाट के साथ रह चुका है और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दोनों के कब्जे से लूट के 9 मोबाइल, पल्सर बाइक व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

समलैंगिकों को बुलाकर लूटने की थी तैयारी
एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों ने लूट का नया तरीका निकाला है। दोनों ने चीन के ब्लूड एप से लोगों से दोस्ती कर लूटने का काम शुरू किया था। इस एप पर समलैंगिकों को जोड़कर मिलने के बहाने बुलाकर लूटपाट की जाती थी। रविवार को खोड़ा के पास इसी तरह की लूट को अंजाम दिया जाना था। ब्लूड एप से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जोड़ा जा रहा था। इसके अलावा दोनों बदमाश मोबाइल और चेन भी लूटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशु को शरण देने पर जाना पड़ा था जेल
पुलिस ने बताया कि आशु जाट ने गौरव चंदेल की लूट के विरोध में हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आशु डासना स्थित दीपू के घर पहुंचा था। गौरव से लूटी गाड़ी गाजियाबाद में खड़ी करके आशु दीपू के यहां रात भर रुका था। घटना के खुलासे पर पुलिस ने दीपू समेत माता-पिता को जेल भेज दिया था। इसी समय दीपू ने ठान लिया था कि वह आशु की तरह ही अपराध की दुनिया में उतरेगा। जमानत होने के बाद से दीपू लूटपाट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed