फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ashok chakra winner robbed by breckings lock of retired colonel,s house

अशोक चक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल के घर ताला तोड़कर चोरी

Sat, 13 Mar 2021 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
ashok chakra winner robbed by breckings lock of  retired colonel,s house
जेवर में अशोक चक्र विजेता कर्नल जसराम सिंह के घर चोरी की सूचना के बाद जांच करती पुलिस टीम । - फोटो : Grnoida
जेवर। भवोकरा गांव निवासी अशोक चक्र विजेता कर्नल जसराम सिंह (अवकाश प्राप्त) के बंद मकान का ताला तोड़ बदमाशों ने कीमती समान चोरी कर लिया। डॉग स्कायड और फोरेंसिक टीम मौके की जांच की है। देर शाम तक अवकाश प्राप्त सैन्य अधिकारी की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। कर्नल ने बताया कि घर में रखे समान की पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

जेवर के भवोकरा गांव निवासी कर्नल जसराम सिंह (अवकाश प्राप्त) को 1970 में अदम्य साहस का परिचय देने पर अशोक चक्र से नवाजा गया था। सेवानिवृत्ति के बाद जसराम सिंह ने गांव में मकान बना लिया लेकिन वह अपने बेटों के पास चंडीगढ़ रहते हैं। बीच- बीच में वह घर आते-जाते रहते हैं। पुलिस के मुताबिक पूर्व सैन्य अधिकारी एक मार्च को गांव से चंडीगढ़ निवासी बेटे के पास चले गए थे। लेकिन बृहस्पतिवार को उन्हें पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जसराम सिंह ने बताया कि उनके घर पर ताला तोड़कर कुछ समान और नकदी चोरी की गई। बाकी समान की पड़ताल के बाद पता चलने पर वो पुलिस को लिखित शिकायत देंगे। पुलिस घटना के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed