{"_id":"67f292495730971761054d85","slug":"arya-samaj-is-playing-an-important-role-in-the-development-of-the-country-rekha-gupta-noida-news-c-340-1-del1011-85826-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा आर्य समाज : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा आर्य समाज : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में आर्य समाज की अहम भूमिका है। आजादी के समय से आर्य समाज देश के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग दे रहा है। आर्य समाज ने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी काम किया है। पूरी दुनिया में इनकी संस्थाएं इस दिशा में काम कर संस्कार का निर्माण कर रही हैं। यह सिखाती है कि हमें समाज में रहकर समाज के लिए के लिए जीना चाहिए।
समारोह में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ के अध्यक्ष एसके आर्य, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष धर्मपाल आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ बोर्ड विधेयक के प्रारूप को साहसिक और प्रगतिशील कदम मानते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मात्र एक नीति नहीं, बल्कि सत्य, सामाजिक न्याय व समतामूलक भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जो समाज को अंधविश्वास से मुक्त कर एक तार्किक एवं जागरूक राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा। एसके आर्य ने कहा कि आर्य समाज 150 वर्षों से आशा का दीप और परिवर्तन का माध्यम रहा है। आज हम इस महान विरासत का उत्सव मनाते हुए, महर्षि दयानंद सरस्वती के न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के स्वप्न को साकार करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः समर्पित करते हैं। हमें आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़ा होने, ज्ञान को अपनाने और सेवा व उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।