फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr crime news Arrested two thugs who pretended to earn by making gigolos

औरत, पैसा और ठगी: जिगोलो बनाने का झांसा देने वाले दो ठग गिरफ्तार, हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराने का देते थे लालच

Sun, 08 May 2022 09:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2022 09:11 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में साइबर सेल और बिसरख कोतवाली पुलिस ने हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। ठगों ने एक शख्स से 26.40 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

विज्ञापन
Delhi ncr crime news Arrested two thugs who pretended to earn by making gigolos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की साइबर सेल और बिसरख कोतवाली पुलिस ने हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर कमाई का झांसा देने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया व ऐप के जरिये युवकों को जाल में फंसाते थे। एक युवक से 26.40 लाख रुपये ठगने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने शनिवार दोपहर मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी राहुल और फरीदाबाद निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में ग्रेनो वेस्ट निवासी अमित कुमार ने 26.40 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह एक मोबाइल ऐप व सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद महिलाओं से मुलाकात कराने और मोटी आमदनी कराने का झांसा देते थे। आरोपी बताते थे कि इन महिलाओं के पति कारोबार की वजह से दूसरे प्रदेश या विदेश में रहते हैं। आरोपी सबसे पहले सदस्य बनाने के नाम पर ठगते थे। फिर अलग-अलग मद में रुपये ऐंठते थे। इस तरह आरोपी एनसीआर में कई लोगों को ठग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed