{"_id":"622cfaf7572b9a34a531665f","slug":"arrested-for-placing-country-bomb-in-friend-s-bag-noida-news-noi6370294192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के बैग में देसी बम रखने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के बैग में देसी बम रखने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नौकरी से निकाले जाने के बाद के उसी कंपनी में दोस्त को नियुक्ति मिलने से वह नाराज हो गया। उसने दोस्त को ही मारने की साजिश रच डाली। मारने के इरादे से उसने दोस्त के बैग में देसी बम रख दिया। बम फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीते शनिवार हुई वारदात के आरोपी को सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदोई निवासी रामसुबेक के रूप में हुई है। आरोपी के पास से सुतली, बैट्री और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि रामसुबेक सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करता था। किसी बात पर कंपनी से उसे निकाल दिया गया। उसके साथ रहने वाले दोस्त कपिल को जब इसका पता चला तो वह सेक्टर-63 कंपनी पहुंच गया। जहां उसे नौकरी मिल गई। इस बात से रामसुबेक नाराज हो गया। उसने दोस्त की जान लेने की साजिश रची। बीते शनिवार को आरोपी रामसुबेक ने पीड़ित दोस्त कपिल के बैग में देसी बम रख दिया था। विस्फोट होने से पीड़ित घायल हो गया था। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कंपनी के पास उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यू-ट्यूब से सीखा देसी बम बनाने का तरीका
रामसुबेक ने देसी बम से दोस्त को मारने की ठानी थी। यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने देसी बम बनाने का तरीका सीखा था। उसने दिल्ली से बम बनाने की सामग्री खरीदी थी। बीते शनिवार को बहलोलपुर पुस्ता रोड पर रात को सब्जी खरीदते समय दोस्त की पीठ पर लटके बैग में देसी बम डाल दिया था। कुछ देर बाद बम फटने से दोस्त कपिल घायल हो गया था।