{"_id":"61b8af64608455100c144692","slug":"arrested-for-making-the-plan-of-fake-plot-near-the-airport-viral-noida-news-noi6212293106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के पास फर्जी प्लॉट की योजना वायरल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के पास फर्जी प्लॉट की योजना वायरल करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बीटा-दो थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के नाम व लोगो का इस्तेमाल कर सेक्टर-29 और सेक्टर-32 में औद्योगिक प्लॉट की फर्जी योजना का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यमुना प्राधिकरण की शिकायत पर अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने गाजियाबाद के साया जैनिथ अपार्टमेंट निवासी आरोपी मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया है। फर्जी योजना निकालने की खबर 10 दिसंबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
एयरपोर्ट का 25 नवंबर को प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया था। साथ ही, फिल्म सिटी पर भी शासन की मुहर लगने के बाद प्री बिड हो चुकी है। ऐसे में दो बड़ी परियोजनाएं विकसित होने के कारण इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। निवेशकों के बढ़ते रुझान का लाभ उठाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर और ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन में लिखा था कि एक दिसंबर को यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक प्लाटों की योजना निकाली है। लोकेशन में सेक्टर-29 व सेक्टर-32 लिखा था। प्लाट के साइज- 450, 595, 800, 1000, 2000 और 4000 वर्गमीटर बताए गए थे। इनकी कीमत 95 लाख से शुरू दर्शायी गई थी। मामला संज्ञान में आने पर यीडा के सीईओ ने बीटा-2 थाने में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
अमर उजाला संवाददाता ने इस विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया था। कॉल रिसीव करने वाले आरोपी मनोज शर्मा ने कहा था कि वह अपैरल पार्क में रिसेल का प्लॉट दिला देगा। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण की ओर से थाने में इस संबंध में बृहस्पतिवार को तहरीर प्राप्त हुई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को परी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।
- अनिल राजपूत, बीटा-2 थाना प्रभारी