{"_id":"6a26e8ce5b2691ee9e0a02f7","slug":"arrangements-will-be-made-for-cleaning-the-markets-and-collecting-garbage-at-night-grnoida-news-c-1-noi1095-4373035-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात में बाजारों की सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात में बाजारों की सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनेगी
विज्ञापन
रात में बाजारों की सफाई और कूड़ा उठवाने की व्यवस्था बनेगी
-नोएडा प्राधिकरण ने वर्क सर्कल-1 ने जारी किया टेंडर, एजेंसी चयन के बाद शुरू होगा काम
नोएडा। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण बाजारों में रात को सफाई व कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए वर्क सर्कल-1 की तरफ से एजेंसी के चयन का टेंडर जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि चुनी जाने वाली एजेंसी को सेक्टर-1 से 8, नयाबांस, सेक्टर-15, 16, 27 व सेक्टर-18 व अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी। एजेंसी को रात में सफाई के साथ ही कूड़ा भी उठाना होगा। प्राधिकरण दो साल में 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करेगा। एजेंसियों से 22 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण की तरफ से 2023 में भी बाजारों में रात को सफाई की व्यवस्था शुरू करवाई थी। कुछ एजेंसियों को काम भी दिया गया था। लेकिन फिर यह व्यवस्था अधिकारियों ने आगे नहीं बढ़ाई थी। अब फिर से प्राधिकरण ने यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। ब्यूरो