फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arms selling criminal shot in encounter

Noida News: हथियार बेचने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

Wed, 06 Sep 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arms selling criminal shot in encounter
गैंगस्टरों को हथियार बेचने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन

- मेवात से तस्करी कर मनोज आसे समेत कई बदमाशों को दे चुका है हथियार
- वर्ष 2017 में आसे के कहने पर पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी से लूटी थी बंदूक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मेवात से अवैध हथियारों की तस्करी कर गैंगस्टरों को बेचने वाले बदमाश को ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। आरोपी की पहचान इमलिया गांव के राहुल उर्फ लीलू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मनोज आसे समेत कई गैंगस्टरों को राहुल हथियार बेचता है। आरोपी का संपर्क दिल्ली के गोगी गैंगगौर व पंजाब के भगवानपुरिया गिरोह से भी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर तैनात सुरक्षाकर्मी से बंदूक लूट ली गई थी। थाना प्रभारी अनुज कुमार को सूचना मिली कि गैंगस्टर मनोज आसे को हथियार आपूर्ति करने वाला राहुल क्षेत्र में आया है। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पैर में गोली लगी गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

मेवात के हथियार तस्करों को अमर उजाला ने किया था खुलासा
अमर उजाला ने 30 जुलाई को यूट्यूब पर हथियारों के वीडियो अपलोड कर व्हाट्सएप पर बोली लगाने और 31 जुलाई को इन हथियार तस्करों के तार मेवात से जुड़ने का खुलासा किया था। दरअसल, आरोपी जिस नंबर से कॉल कर रहे थे। पुलिस की जांच में उसकी लोकेशन मेवात में मिली थी। लेकिन अब तक पुलिस मेवात के हथियार तस्करों तक नहीं पहुंच पाई है। अब मेवात से हथियार तस्करी कर गैंगस्टरों को पहुंचाने का खुलासा होने के बाद पुलिस की नजर मेवात के हथियार तस्करों पर गड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed