फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   arjun reached base camp

अर्जुन वाजपेयी

Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
arjun reached base camp
त्रिशूल पर्वत के बेस कैप पहुंचे अर्जुन वाजपेयी
विज्ञापन

नोएडा। पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी दो साथियाें के साथ रविवार को 7210 मीटर ऊंचाई वाले त्रिशूल पर्वत के बेस कैंप पर पहुंच गए हैं। कैंप 4600 मीटर की ऊंचाई पर है। सोमवार सुबह वह बेस कैंप वन के लिए रवाना हो गए। जो कि 700 मीटर दूर है। ये रास्ता मोटी बर्फ के साथ ही ऊंची-नीची चट्टानों के बीच है। यह चढ़ाई काफी दुर्गम मानी जाती है। त्रिशूल पर्वत हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है। जो उत्तराखंड राज्य के मध्य में बागेश्वर जिले के पास पश्चिमी कुमाऊं में है। अर्जुन 28 जनवरी से मुंबई निवासी पार्थ उपाध्याय और लद्दाख में रहने वाले मोहम्मद अली के साथ निकले थे। 31 जनवरी को तीनों बेस कैंप तक पहुंच गए। इसके बाद दुर्गम चढ़ाई शुरू कर दी। त्रिशूल पर्वत पर ठंड के मौसम में अभी तक किसी ने भी चढ़ाई नहीं की है। टीम का मानना है कि मौसम ठीक हुआ तो 10 से 12 फरवरी तक वह चोटी को फतह कर लेंगे और वहां तिरंगा लहरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed