फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aqua and Blue Line stations will be added in a year, thousands of people will benefit

एक साल में जुड़ेंगे एक्वा व ब्लू लाइन के स्टेशन, हजारों लोगों को होगा फायदा

Wed, 15 Jun 2022 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aqua and Blue Line stations will be added in a year, thousands of people will benefit
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के सेक्टर-51 व दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए कंसलटेंट कंपनी ओरियोन का चयन हो गया है। अब एस्टिमेट बनाकर प्राधिकरण को दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर निकलेगा। बताया जा रहा है कि करीब एक साल में दोनों स्टेशन एक दूसरे से फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से जुड़ जाएंगे। इससे रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले हजारों यात्रियों की राह आसान होगी। साथ ही, मेट्रो में राइडरशिप भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्टेशनों के बीच जो खाली स्थान हैं वह नोएडा प्राधिकरण की वाणिज्यिक संपत्ति है। इसे आइकिया कंपनी को दिया गया है। यहां आइकिया की ओर से बहुमंजिला स्टोर बनाया जा रहा है। यहीं एक एफओबी बनाने की योजना बनाई गई है जिसे प्राधिकरण बनाएगा। इसके एस्टिमेट आदि बनाने के लिए कंसलटेंट का चयन कर लिया गया है। ओरियोन कंपनी एस्टिमेट बनाने का काम कर रही है। 20 जून तक एस्टिमेट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसकी समीक्षा आदि होगी। फिर टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर खुलने के बाद एजेंसी चयन होने पर नौ माह का समय दिया जाएगा यानी वर्तमान समय से अगर सब कुछ सही रहा तो अगले एक वर्ष में यहां एफओबी बनकर तैयार हो जाएगा। यह काफी लंबा एफओबी होगा। यहां से एक्वा लाइन और ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर आने-जाने का मौका मिलेगा। इसके बनने से यात्रियों को स्टेशन से बिना उतरे दिल्ली एनसीआर में सफर का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही कार्ड पर भी चल रहा काम
एनएमआरसी और डीएमआरसी के मेट्रो कार्ड अलग-अलग हैं। दोनों कार्ड एक दूसरे के कॉरिडोर में नहीं चलते। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बातचीत चल रही है। जल्द ही दोनों कार्ड को ऐसा बनाया जाएगा कि सभी कॉरिडोर में इसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा यूपीआई व्यवस्था भी लागू होगी। इसमें रिचार्ज करने की सुविधा आदि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed