फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Approval of martyrs' day program at Lalkila premises: Sirsa

लालकिला परिसर में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम को मंजूरी : सिरसा

Wed, 09 Jul 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Approval of martyrs' day program at Lalkila premises: Sirsa
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में होगा आयोजन
विज्ञापन

इसी स्थान पर गुरु साहिब ने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि इतिहास में पहली बार दिल्ली कैबिनेट ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लालकिला परिसर में नवंबर में दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए मंजूरी दी है। यह वही ऐतिहासिक स्थान है जहां गुरु साहिब ने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया था।
यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार का कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग आयोजित करेगा। इसमें खास लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार, पैनल चर्चा, पेंटिंग और ऐतिहासिक दस्तावेज की प्रदर्शनी सहित गुरु की शिक्षाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद व सार्वजनिक पाठ शामिल होगा। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद भी दिया। सिरसा ने बताया कि मियावाकी जंगल को गुरु तेग बहादुर को समर्पित किया जाएगा। यह प्रकृति और सेवा के प्रति सिख समुदाय की भावना का प्रतीक होगा।
विज्ञापन

लालकिला पर आयोजित कार्यक्रम में हम न सिर्फ उस स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जहां गुरु साहिब ने बलिदान दिया, बल्कि उनकी शिक्षाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस आयोजन से जुड़ी एक अहम शैक्षणिक पहल के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय ने भारतीय इतिहास में सिख शहादत नाम से नया कोर्स शुरू किया है। इसे सिख समुदाय के न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की रक्षा में दिए गए योगदान की औपचारिक मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार सालभर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर चित्रकला, ऐतिहासिक दस्तावेज की प्रदर्शनी व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article