फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications for post-matric scholarships will begin on September 15.

Noida News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 15 सितंबर से होंगे शुरू

Thu, 23 Jul 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Applications for post-matric scholarships will begin on September 15.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं लाभ उठा सकेंगे। योजना के तहत नए और नवीनीकरण वाले छात्र 15 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद छात्रों को आवेदन की हार्ड कॉपी अपने संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 15 अगस्त तक शिक्षण संस्थानों के द्वारा मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। 23 जुलाई से 15 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय, एजेंसियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करना है। 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक छात्रों के द्वारा ऑन लाइन आवेदन करने, हार्ड कापी संस्थान में जमा करनी होगी। 15 सितंबर से 25 अक्तूबर तक शिक्षण संस्थानों के द्वारा छात्रों की बायोमैट्रिक प्रमाणित किया जाएगा। उसके प्राप्तांक, पूर्णांक और उपस्थिति दर्ज की जाएगी। अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन करना होगा। 15 सितंबर से 5 नवंबर तक विश्वविद्यालय स्तर पर डाटा सत्यापन किया जाएगा। 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक गलतियां ठीक करना के लिए समय दिया जाएगा। वहीं, नए विद्यार्थियों को 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed