फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Application for Third Party Audit Scheme by March 9

Noida News: थर्ड पार्टी ऑडिट योजना के लिए आवेदन 9 मार्च तक

Mon, 23 Feb 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Application for Third Party Audit Scheme by March 9
नोएडा। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट योजना लागू कर दी गई है। इसके अनुसार, औद्योगिक इकाइयों को कम, मध्यम और उच्च जोखिम श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसमें मध्यम श्रेणी के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण थर्ड पार्टी ऑडिट के माध्यम से किया जाएगा। थर्ड पार्टी ऑडिट योजना लागू करते हुए श्रम कानून ऑडिटर फर्मों और तकनीकी ऑडिटर फर्मों को श्रम आयुक्त की ओर से मान्यता प्रदान किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। इच्छुक और पात्र संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन ई-मेल और ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed