{"_id":"62212197f4d54147f00a1dc3","slug":"aoa-s-executive-committee-will-have-to-be-elected-till-14-grnoida-news-noi6354217198","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 तक कराना होगा एओए की कार्यकारिणी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 तक कराना होगा एओए की कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) की कार्यकारिणी के गठन को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। निवासियों की शिकायत पर अब डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने 14 मार्च तक कार्यकारिणी का चुनाव कराने का आदेश दिया है। साथ ही एओए का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया है। वहीं एओए ने आधिकारिक आदेश नहीं मिलने की बात कही है।
सोसाइटी के निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार को बताया था कि 14 मार्च, 2021 को एओए का गठन हुआ था। अक्तूबर, 2021 में कार्यकारिणी के छह सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अध्यक्ष और महासचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने आदेश में लिखा है कि अभी तीन सदस्य एओए का संचालन कर रहे है, जो नियमों के खिलाफ है। एओए के अध्यक्ष और महासचिव को निर्देश दिया है कि वे 14 मार्च तक नई कार्यकारिणी का गठन कराकर कार्यालय को सूचना दें। ऐसा नहीं करने पर सोसाइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एओए के बैंक खाते को भी आगामी आदेश तक फ्रीज कर दिया है।
हो चुका है गठन, अभी नहीं मिला आदेश
एओए के अध्यक्ष हेमचंद तिवारी का कहना है कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्वयं इस्तीफा दिया था। इस स्थिति में यूपी अपार्टमेंट एक्ट के तहत अध्यक्ष छह रिक्त पदों पर नियुक्ति कर सकता है। 28 फरवरी को छह पदों पर नियुक्ति कर दी गई। इसकी सूचना डाक से डिप्टी रजिस्ट्रार को भेज दी थी। अब डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ के नाम से एक नोटिस सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें 14 मार्च तक कार्यकारिणी का गठन करने का आदेश है। अभी तक इसकी आधिकारिक प्रति एओए को नहीं मिली है। अगर यह आदेश मिलता है तो 28 फरवरी को कार्यकारिणी के गठन की जानकारी के साथ जवाब दाखिल किया जाएगा।