फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AOA Office Bearers Entrusted with Responsibility for the Third Time at Amrapali Platinum

Noida News: आम्रपाली प्लेटिनम में तीसरी बार एओए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Sun, 24 May 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
AOA Office Bearers Entrusted with Responsibility for the Third Time at Amrapali Platinum
आम्रपाली प्लेटिनम में तीसरी बार एओए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) वर्ष 2026-27 के चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग ने 22 मई को इसकी औपचारिक घोषणा की।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 12 वैध नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से दो उम्मीदवारों ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने नाम वापस ले लिए। उसके बाद शेष सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. अजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष, गौरव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, आदित्य वशिष्ठ को सचिव, नीतू धर को संयुक्त सचिव, नरेंद्र आनंद को कोषाध्यक्ष और प्रभाकरण पिल्लई को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं अभिषेक कमल, अनिल कुमार गोयल, अर्नब चटर्जी और मनीषा बत्रा को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि नई गवर्निंग बोर्ड के गठन और हैंडओवर प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed