फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ansal to complete incomplete project from other builders

अन्य बिल्डरों से अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा अंसल

Sun, 28 Mar 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ansal to complete incomplete project from other builders
ग्रेटर नोएडा। अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अन्य बिल्डरों की मदद से अपने अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। अंसल ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के साथ बैठक में यह जानकारी दी है। इस पर यूपी रेरा ने अंसल से एक सप्ताह में सभी प्रोजेक्ट को पूरा कराने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

यूपी रेरा में अंसल बिल्डर के 10 से अधिक प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं, लेकिन ज्यादातर को समय पर पूर नहीं किया गया है। इस कारण हजारों खरीदार परेशान हैं। यूपी रेरा के पास लगातार खरीदारों की शिकायत आ रही हैं। बिल्डर यूपी रेरा के आदेशों का पालन भी नहीं कर रहा है। इस पर यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित प्रोजेक्ट का पंजीकरण भी रद्द कर दिया गया है। हाल ही में यूपी रेरा ने अंसल बिल्डर के साथ ग्रेनो स्थित कार्यालय में बैठक की। जहां पर बिल्डर से अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने और आदेशों का पालन करने के संबंध में जवाब मांगा। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि बिल्डर ने ग्रेनो स्थित कुछ प्रोजेक्ट में अन्य बिल्डर की मदद से काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मांगी है। इसमें बताना होगा कि कितना काम बाकी है। काम कब शुरू होगा और कब तक पूरा हो जाएगा। वहीं, कितने खरीदारों को कब्जा मिलेगा। अन्य प्रोजेक्ट का काम भी जल्द शुरू कराने का आदेश दिया गया है।
सुपरटेक पर भी हो सकती है कार्रवाई
यूपी रेरा के सबसे अधिक आदेश अंसल और सुपरटेक बिल्डर के पास लंबित हैं। आदेशों का पालन नहीं करने पर यूपी रेरा दोनों बिल्डर पर जुर्माना भी लगा चुका है। अब यूपी रेरा अंसल के साथ सुपरटेक पर भी कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में सुपरटेक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। बिल्डर के 20 प्रोजेक्ट का पंजीकरण खत्म हो चुका है। जबकि, उनका निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है।

अंसल ने कई प्रोजेक्ट का निर्माण को-डेवलपर्स को सौंपा है। सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मांगी है। अन्य प्रोजेक्ट को पूरा कराने और आदेशों का पालन करने को कहा है।
- बलविंदर कुमार, सदस्य, यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed