{"_id":"6a106dbf5ac4e172c60650ed","slug":"ansal-plaza-association-elections-postponed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95509-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंसल प्लाजा एसोसिएशन का चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंसल प्लाजा एसोसिएशन का चुनाव स्थगित
विज्ञापन
- 7 जून को प्रस्तावित चुनाव टला, उप निबंधक के निर्देशों तक प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अंसल प्लाजा शॉप ओनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रस्तावित चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह चुनाव 7 जून को डायमंड इन, अंसल गोल्फ लिंक में आयोजित होना था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष (सुरेश दुआ), सचिव (शुभम सक्सेना), संयुक्त सचिव और गवर्निंग बॉडी के सदस्य राजेश अग्रवाल, हिमांशु सक्सेना, पंकज भारद्वाज और सुधीर पाल ने संयुक्त रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), गौतमबुद्ध नगर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति का अनुरोध किया गया था। इसके बाद संबंधित सदस्यों ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कॉमर्शियल) से मुलाकात की, जहां उन्हें निर्देश दिए गए कि गौतमबुद्ध नगर के उप निबंधक के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण के बिना किसी भी प्रकार का चुनाव आयोजित नहीं होगा। बिना उप निबंधक की निगरानी के आयोजित चुनाव अवैध माना जाएगा। अब यह चुनाव उप निबंधक, गौतम बुद्ध नगर के आगामी आदेशों और दिशा-निर्देशों के बाद ही कराया जाएगा।