फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Annual sports competition in Kanya Inter College

Noida News: कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Wed, 28 Jan 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Annual sports competition in Kanya Inter College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बादलपुर स्थित पीएमश्री कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्रीचंद शर्मा ने तिरंगा फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुमकुम मौर्य, माध्यमिक शिक्षा की शिक्षा निदेशक शोभा यादव, प्रीति, मेघा बैजल, डॉ. गीतिका अग्रवाल, चंचल मित्तल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

करियर मेले का आयोजन
पीएमश्री कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को करियर मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करियर थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने लघु नाटक एवं नृत्य पेश किए। प्रधानाचार्या डॉ. छवि सिंह ने मेले में छात्राओं को करियर मार्गदर्शन हेतु छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्हें पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed