फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry villagers put a lock on the school gate due to lack of teachers

शिक्षकों की कमी से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Thu, 03 Mar 2022 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers put a lock on the school gate due to lack of teachers
तावडू। उपमंडल के गांव चाहल्का के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। स्कूल गेट पर लगभग दो घंटे तक गेट पर ताला जड़ा रहा। भारी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों और छात्रों ने शिक्षा के खिलाफ रोष जताया। स्कूल गेट पर तालाबंदी की सूचना मिलने के बाद एसडीएम व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने किसी तरह स्कूल गेट पर जड़े ताले को खोल दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीण सलामुद्दीन शरीफ, सद्दाम, शहाबुद्दीन हसन मोहम्मद निसार व हीरा प्रधान आदि ने बताया कि मई 2019 में गांव के मिडिल स्कूल को सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया था। स्कूल अपग्रेड के तीन साल बाद भी शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि अपग्रेड होने के बाद स्कूल में 11वीं 12वीं के छात्र सिर्फ आर्ट विषय में ही पढ़ाई कराई जा रही है। जिनके लिए भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है, उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी को लेकर स्थानीय विधायक, जिला उपायुक्त व शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत देकर कई बार अवगत कराया और शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग की लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला शिक्षक नहीं मिले। उन्हें शिक्षा विभाग ने स्कूल में ताला जड़ने के लिए मजबूर किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया गया तो वह रोड जाम कर आंदोलन करने से भी नहीं हिचकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से करा चुके हैं अवगत
प्रधानाचार्य शिव कुमार ने बताया कि नवी से बारहवीं तक कुल 398 छात्र-छात्राएं हैं, तो वहीं प्राइमरी से 12वीं तक बात की जाए तो 1250 छात्र-छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत हैं। 11वीं में 86 तो 12वीं में 47 कुल विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में एकमात्र कार्यरत क्लर्क को भी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में लगाया हुआ है। शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था जिसके बाद कुछ समय के लिए डेपुटेशन पर शिक्षकों को लगाया गया था। फिलहाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अपग्रेड हुए विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अप्रैल तक सभी स्कूलों में शिक्षकों व स्टाफ की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षा विभाग इस पर पहले ही गंभीर है।

- अब्दुल रहमान, जिला शिक्षा अधिकारी
जैसे ही स्कूल गेट में ताला जड़ने की खबर मिली तो मैं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक के साथ पहुंचा। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि इस गंभीर मुद्दे का जल्द समाधान किया जाएगा। इसपर स्कूल गेट पर लगे ताले को खोल दिया गया।
- सुरेंद्र पाल, एसडीएम, तावडू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed