फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry villagers created ruckus due to power supply interruption

Noida News: बिजली आपूर्ति ठप्प होने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers created ruckus due to power supply interruption
बिजली आपूर्ति ठप्प होने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

-दादरी के कूड़ी खेड़ा गांव स्थित बिजली घर का छह गांवों के लोगों ने किया घेराव

संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। तहसील क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के लोगों ने मंगलवार रात बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कूड़ी खेड़ा गांव स्थित बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर बिजली घर पर तैनात कर्मचारी इधर उधर भाग गए। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद विद्युत निगम के अफसरों ने आश्वासन देकर निवासियों को शांत कराया।



कूड़ी खेड़ा गांव स्थित बिजली घर से महावड, बंबावड़, सादोपुर, दुजाना के साथ-साथ अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से गांवों में बिजली कटौती हो रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और बच्चों को हो रही हैं। उन्हे घरों से बाहर रहना पड़ रहा है। काफी लोग बीमार हो चुके हैं। लगातार बिजली कटौती से परेशान सभी गांवों के सैकड़ों लोग मंगलवार देर रात सादोपुर गांव में एकत्रित हुए और वहां से कूड़ी खेड़ा बिजली घर पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खरी खोटी सुनाई ग्रामीण बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। उसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। बिजली आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि 33 हजार केवीए बिजली की लाइन पर फॉल्ट हो गया है। कर्मचारी काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि रात में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed