फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry farmers stopped the work of the airport foundation site

नाराज किसानों ने रोका एयरपोर्ट शिलान्यास स्थल का काम

Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped the work of the airport foundation site
नाराज किसानों द्वारा हटाई गई इँटों को देखते अधिकारी। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। मुआवजा, संपत्ति के पैसे और भूखंड की मांग को लेकर नगला छीतर के किसान आए दिन एयरपोर्ट की निर्माणाधीन साइट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को किसान एकजुट होकर एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल पर पहुंचे और काम काम रुकवा दिया। किसानों ने एयरपोर्ट के केंद्रीय बिंदु (एआरपी) पर बनाए जा रहे शिलान्यास स्थल की ईंटों को उखाड़ना शुरू कर दिया, लेकिन अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों के समझाने के बाद किसान शांत हुए और फिर से काम शुरू कराया गया। किसानों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी काम रुकवाते रहेंगे। वहीं, अधिकारियों ने किसानों को बताया कि जितने लोगों को पैसा दिया जाना है, वह आ चुका है। सभी पात्र व्यक्तियों को मुआवजे का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, नगला फूलखां गांव के समीप एयरपोर्ट के केंद्रीय बिंदु पर निर्माण कंपनी के मजदूर शिलान्यास स्थल को तैयार करने में जुटे थे। दोपहर बाद नगला छीतर के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर व बाइक पर सवार होकर यहां पहुंच गए। जब तक निजी सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते किसानों ने काम बंद करा दिया। इस दौरान शिलान्यास स्थल पर गोलाई में बनाई जा रही दीवार की ईंटों को भी किसानों ने उखाड़ना शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि आप ईंटों को उखाड़कर गलत कर रहे हैं। ये सरकारी संपत्ति है। आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इस पर किसान मांगों को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच अधिकारियों व रन्हेरा चौकी पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाया कि जो पात्र किसान हैं उनका पैसा आ गया है। शुक्रवार को रोही के 41 व दयानतपुर के 19 पात्र किसानों के खाते में पैसा भेजा गया है। सोमवार से अन्य पात्रों को सूची के मुताबिक पैसा भेजा जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हंगामे की सूचना के बाद एडीएम बलराम सिंह, एसडीएम रजनीकांत मिश्र, तहसीलदार यीडा विनय भदौरिया, जेवर कोतवाली निरीक्षक और यमुना प्राधिकरण के साथ ही एयरपोर्ट निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले किसान लौट गए थे।

पात्रों को सूची के हिसाब से भेज रहे पैसा
उपजिलाधिकारी जेवर रजनीकांत मिश्र ने बताया कि जिन किसानों ने अपने मकान या पेड़-पौधों का सर्वे कराया था, उन्हें सर्वे रिपोर्ट आने तक पैसा नहीं मिल पाया था। अब सभी पात्रों की रिपोर्ट आ चुकी है। सूची के हिसाब से किसानों को पैसा भेजा जा रहा है। रोही व दयानतपुर गांव के 87 किसानों को 6,52,76,254 रुपये का मुआवजा उनके बैंक खातों में शुक्रवार को भेजा जा चुका है। नौकरी के बदले पहले ही पैसा दिया जा चुका है। परिवार के पात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी पात्रों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed