फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An attempt to rob the car from the company's brand head

कंपनी के ब्रांड हेड से कार लूटने का प्रयास

Fri, 19 Mar 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
An attempt to rob the car from the company's brand head
नोएडा। बाइक सवार चार बदमाशों ने नोएडा की एक कंपनी के ब्रांड हेड इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी कुमार असित से सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास मारपीट कर कार लूटने का प्रयास किया। बदमाशों से किसी तरह बचकर घर पहुंचे असित ने पत्नी को इस बात की जानकारी दी। उनकी पत्नी ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुमार असित नोएडा स्थित एक कंपनी में ब्रांड हेड के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात करीब दस बजे वह सेक्टर-32 लॉजिक्स मॉल से कार से अपने घर जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास कार रोक कर मारपीट की। इस दौरान कार के शीशे तोड़ने और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। असित ने बदमाशों को इस प्रयास में सफल नहीं होने दिया और तुरंत तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। करीब छह मिनट तक बदमाशों ने मुख्य मार्ग पर उनका पीछा किया। असित किसी तरह लेबर चौक के रास्ते घर पहुंचे। इसके बाद उनकी पत्नी ने ट्वीट किया कि ‘नोएडा में अपराध बढ़ रहा है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने नशे में धुुत्त होकर सेक्टर-61 में मेरे पति पर हमला किया और कार लूटने का प्रयास किया। यह घटना बुधवार रात करीब सवा दस बजे हुई है। मेरे पति किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे हैं।’ इस ट्वीट के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed