{"_id":"6a2ad7a1a5934a48a80b724e","slug":"an-aska-lab-for-testing-medical-devices-will-be-set-up-at-the-medical-device-park-noida-news-c-23-1-lko1064-97230-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरणों की टेस्टिंग के लिए बनेगी आस्का लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरणों की टेस्टिंग के लिए बनेगी आस्का लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरणों की टेस्टिंग के लिए बनेगी आस्का लैब
- जापान की मदद से किया जाना विकसित, जापान की ही कंपनी करेगी संचालन
- यमुना प्राधिकरण ने शुरू की एजेंसी चयन की प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में मेडिकल डिवाइस पार्क के उद्यमियों को चिकित्सा उपकरणों के वैलीडेशन और सर्टिफिकेशन के लिए यूरोप और जापान जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण मेडिकल डिवाइस पार्क में ही अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हुए टेस्टिंग ईकोसिस्टम विकसित करेगी। यह काम इंटीग्रेटेड लैब आस्का में होगा।
यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आस्का लैब के लिए अनुभवी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह प्रस्ताव प्राधिकरण को 23 जून तक देने होंगे। इससे पहले प्राधिकरण के अधिकारियों की मेडिकल एक्सीलेंस जापान-एमईजे के साथ इस लैब के विकास के लिए सहमति बन चुकी है। एमईजे जापान के प्रमुख निवेशकों की एक संस्था है जोकि पूरी दुनिया में चिकित्सकीय उपकरणों के विकास पर काम करती है। आस्का लैब के संचालन और स्थापना के लिए जापान का लंबा अनुभव है। इससे इस लैब का व्यापक उपयोग और मान्यता सुनिश्चित हो सकेगी।