फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An Archaeological Survey of India team will visit Greater Noida today.

Noida News: आज ग्रेनो आएगी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम

Sun, 23 Aug 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
An Archaeological Survey of India team will visit Greater Noida today.
- गुलिस्तानपुर में वर्षों पुरानी गरगज का होगा निरीक्षण, ऐतिहासिक स्थल को मिलेगा जीवनदान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ की टीम सोमवार को गुलिस्तानपुर गांव में वर्षों पुरानी गरगज का निरीक्षण करने आएगी। टीम निरीक्षण करने के बाद गरगज की भूमि का सीमांकन भी करेगी। इस संबंध में विभाग ने संबंधित अफसरों को मौके पर भेजने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। विभाग के संरक्षण में लेने से गरगज को नया जीवनदान मिलने की उम्मीद जगी है।



सदर तहसील के गांव गुलिस्तानपुर के खसरा नंबर 409 में 0.0510 हेक्टेयर जमीन खेड़ा के नाम दर्ज है। इस पर गरगज बना हुआ है। गरगज 400 साल से अधिक पुराना बताया जाता है। स्थानीय लोग इसे मुगलकाल से जुड़ा मानते हैं। इस समय गरगज के आसपास निर्माण कार्य चल रहा है। अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। अवैध निर्माण व शहरीकरण से गरगज को नुकसान पहुंच रहा है। अगर इसका संरक्षण नहीं हुआ तो कभी भी गिर सकता है। स्थानीय निवासी भी लंबे समय से ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

जिस पर 2 अगस्त को जिलाधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कर भारतीय पुरातत्व विभाग मेरठ को पत्र लिखा था। उसमें कहा गया कि गरगज लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। इसके संरक्षण, सूचना पट्ट और सुरक्षा व्यवस्था का आभाव है। ऐतिहासिक धरोहर को खतरा है। डीएम के पत्र पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ की टीम निरीक्षण करने को तैयार हो गई है। विभाग की तरफ से डीएम को पत्र भेजकर 24 अगस्त को सर्वेक्षण करने की जानकारी दी है। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुरातत्व विभाग की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को गुलिस्तानपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed