फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An 8-year-old boy drove an e-rickshaw, hitting a two-year-old boy and killing him

Noida News: 8 साल के बच्चे ने चला दिया ई-रिक्शा, दो साल के मासूम की चपेट में आकर मौत

Wed, 05 Nov 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
An 8-year-old boy drove an e-rickshaw, hitting a two-year-old boy and killing him
-उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित उत्तराखंड एंक्लेव इलाके में मंगलवार दोपहर हुआ हादसा
विज्ञापन

-पानी की बोतल सप्लाई करने वाले चालक ने ई-रिक्शा में लगी छोड़ दी थी चाबी
-खेलते हुए मासूम ने ई-रिक्शा की दबा दी रेस, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
-आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मंगलवार दोपहर एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से 2 साल के मासूम मिहिर की मौत हो गई। दरअसल, पानी की बोतल सप्लाई करने वाले चालक ने अपने ई-रिक्शा में चाबी लगी छोड़ दी थी। इसी दौरान गली में खेल रहे 8 साल के मासूम ने ई-रिक्शा की अचानक रेस दे दी। मासूम मिहिर अपनी मां के सामने ही ई-रिक्शा की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। फौरन उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक राजाराम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिहिर अपने परिवार के साथ चंदनपुरी, गली नंबर-19, सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में मां रूपाली, पिता व एक छोटा भाई है। रूपाली का मायका बुराड़ी के डी-ब्लॉक, गली नंबर-1, उत्तराखंड एंक्लेव का है। पिछले करीब एक सप्ताह से रूपाली अपने मायके उत्तराखंड एंक्लेव में बच्चे को लेकर आई थी। मंगलवार दोपहर के समय मिहिर अपने मामा के घर के सामने खेल रहा था। गली में उसके मामा के 8 और 3 साल के बच्चे भी खेल रहे थे। रूपाली भी अपने तीन माह के बेटे के साथ गेट पर खड़ी थी। इस बीच ई-रिक्शा से पानी की बोतल सप्लाई करने आया राजाराम वहां पहुंचा। वह अपने ई-रिक्शा में चाबी लगी छोड़कर बोतल एक मकान में लेकर चला गया।
विज्ञापन

इस बीच रूपाली के भाई का 8 साल का बेटा ई-रिक्शा पर चढ़कर खेलने लगा। अचानक उसने ई-रिक्शा की रेस दबा दी। इससे ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर आगे की ओर भागा। ई-रिक्शा के सामने मिहिर खेल रहा था। ई-रिक्शा ने मिहिर को कुचल दिया। सब कुछ रूपाली के सामने हुआ। उसने ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। मिहिर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को खबर मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार ने अधेड़ को कुचला, मौत
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में ओवर ब्रिज के पास एक बेलगाम कार ने सड़क पार रहे अधेड़ शख्स अशफाक (57) को कुचल दिया। फौरन उनको जीटीबी अस्पताल ले जाया गय, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अशफाक परिवार के साथ न्यू कर्दमपुरी, गली नंबर-4 में रहते थे। मंगलवार दोपहर वह लोनी, गाजियाबाद में रहने वाले अपने छोटे भाई इकबाल से मिलने गए थे। इस बीच शाम करीब 7 बजे वह वापस लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान अंबेडकर कॉलेज के पास कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। बाद में आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed