{"_id":"63d0c60011b4e77da26990ce","slug":"amity-university-ma-girl-student-writes-sorry-i-cant-fight-more-in-suicide-note-and-died-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा: 'सॉरी... मैं इससे ज्यादा नहीं लड़ सकती' और पंखे पर लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा: 'सॉरी... मैं इससे ज्यादा नहीं लड़ सकती' और पंखे पर लटककर दे दी जान
Wed, 25 Jan 2023 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:32 AM IST
सार
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि यामिनी रायपुर स्थित पावन पीजी में रहती थी। सोमवार शाम 5:30 बजे वह दुकान से खाना लेकर आई और करीब आधे घंटे बाद फिर बाहर चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एमए की छात्रा यामिनी शर्मा (23) ने सोमवार रात पीजी में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि आई एम सॉरी, मैं इससे ज्यादा नहीं लड़ सकती हूं।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि यामिनी रायपुर स्थित पावन पीजी में रहती थी। सोमवार शाम 5:30 बजे वह दुकान से खाना लेकर आई और करीब आधे घंटे बाद फिर बाहर चली गई। शाम सात बजे वापस आई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
रात 8:30 बजे के करीब छात्रा की रूम पार्टनर आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उसने यामिनी को कई बार फोन किया। फोन नहीं उठने पर उसने इसकी जानकारी पीजी संचालक और पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे से छात्रा का शव लटका था। मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन