फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambedkar was the architect of modern nation: Governor

आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे आंबेडकर : राज्यपाल

Mon, 06 Dec 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar was the architect of modern nation: Governor
नूंह। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सालाहेड़ी स्थित शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे, जिन्होंने राष्ट्र को एक नई दिशा दी। राज्यपाल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को अर्थ, विधि, सामाजिक न्याय, राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी दूरगामी दृष्टिकोण और गहन शोध के लिए जाना जाता है। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का कहना था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था समाज के शोषित वर्गों को न्याय दिलाना, जिसके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा राज्य रेडक्रॉस पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2020-21 में कुल 2994 रक्तदान शिविर लगवाकर 205620 रक्त यूनिट एकत्रित की गई और इस वर्ष भी 1980 रक्तदान शिविर लगवाकर 93066 रक्त यूनिट एकत्रित की गई है। राज्यपाल ने रक्तदाताओं को बैज पहनाकर तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हरियाणा राज्य में रेडक्रॉस के माध्यम से लगभग 2 से 2.5 लाख रक्त यूनिट एकत्रित की जाती हैं जोकि सम्पूर्ण भारत में किसी राज्य द्वारा एकत्रित की गई सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं है।इस मौके पर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, विधायक संजय सिंह, विधायक आफताब अहमद, विधायक मम्मन खान, विधायक मोहम्मद इलियास, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, आईजी रेवाड़ी रेंज एम रविकिरण, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा, मेडिकल कॉलेज के उप-निदेशक सतेन्द्र दुहन, नगराधीश जयप्रकाश, डीआर शर्मा मौजू रहे।
विज्ञापन

नल्हेश्वर मंदिर में शिव की आराधना
सोमवार को राज्यपाल ने प्राचीन नल्हेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। नल्हेश्वर मंदिर दिल्ली प्रताप नगर शाखा से आए पुजारी विश्वनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भगवान शिव शक्ति का प्रतीक है और पूजा करने से हमें मन की शांति मिलती है और हमारे मन में सही विचारों का जन्म होता है। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से विभिन्न सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने मिट्टी से बने विभिन्न बर्तनों व कलाकृतियों को भी सराहा। प्रदर्शनी में हाथ से बने जूट बैग, दरी व घर को सजाने वाले खिलौने तथा विभिन्न वस्तुएं, लेदर से बनी विभिन्न वस्तुएं तथा मिट्टी से बने बर्तन व विभिन्न कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा जिला
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिले में 33 प्रतिशत टमाटर व 21 प्रतिशत प्याज की खेती होती है। उपायुक्त ने टीकाकरण, सूक्ष्म सिंचाई, मंडियों व पंचायत, स्कूलों में सोलर पैनल के बारे में विस्तार से बताया।

कोटला झील को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बात
कोटला झील के बारे में कहा कि कोटला झील के आसपास के ग्रामीण मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन के बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा। कोटला झील जिले में एकत्रित होने वाले पानी से इलाके के पानी की पूर्ति की जा सकेगी। इससे पूर्व हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोटला झील का अवलोकन भी किया तथा आकेड़ा व कोटला गांव के लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मेरी फसल मेरा ब्योरा, खाद, शिक्षा, स्वयं सहायता समूह आयुष्मान व नई शिक्षा नीति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed