फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambedkar gave the nectar of knowledge to the society: Vijendra Gupta

आंबेडकर ने समाज को ज्ञान का अमृत दिया : विजेंद्र गुप्ता

Fri, 11 Apr 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar gave the nectar of knowledge to the society: Vijendra Gupta
विधानसभा परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों ने बाबा साहब के जीवन और उनके आदर्शों को रंगों से उकेरा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
‘बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को ज्ञान का अमृत दिया और स्वयं अपमान का जहर पीते गए। बाबा साहब के संघर्षों से हमें सीखना चाहिए कि जीवन एक दौड़ है। यदि हम बिना थके चलते रहे, तो एक दिन मंजिल जरूर मिलती है। उनका जीवन समाज को संघर्ष, धैर्य और आत्मबल का पाठ पढ़ाता है।’ शुक्रवार को ये बातें विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहीं। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर दिल्ली विधानसभा परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने बाबा साहब के जीवन और आदर्शों को रंगों से उकेरा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि और अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री रविन्द्र सिंह इन्द्राज विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले व बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन रचनात्मक क्रियाकलाप भर नहीं, बल्कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का मौका है। बाबा साहब का योगदान केवल संविधान निर्माता के रूप में नहीं, एक क्रांतिकारी समाज सुधारक के रूप में अमूल्य है। उनके विचार हर बदलाव, हर आंदोलन में जीवंत हैं। एक रेखाचित्र हजार शब्दों से अधिक असरदार होता है। दिव्यांगों ने रंगों के जरिये बाबा साहब के विचारों को जीवंत किया।
विज्ञापन

इधर, रविन्द्र सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती है, जिसे सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं। विधानसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए स्केच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आई। यह आयोजन बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed