फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amarnath accident: Many people of the district stranded at different places, two missing

अमरनाथ हादसा : जिले के कई लोग अलग-अलग जगह फंसे, दो लापता

Sat, 09 Jul 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Amarnath accident: Many people of the district stranded at different places, two missing
नोएडा। अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से यात्रा को रोक दिया गया है। इस कारण जिले के कई यात्रियों के अलग-अलग जगह पर फंसे होने की सूचना है। वहीं, दर्शन कर लौट रहे नोएडा के दो यात्री लापता हैं, जबकि कई यात्रियों के जत्थों ने बालटाल और पंचतरणी के शिविरों में शरण ली है।
विज्ञापन

जिस समय हादसा हुआ उस समय नोएडा के छह यात्रियों का ग्रुप पवित्र गुफा से करीब एक किलोमीटर दूर बालटाल की तरफ आ चुका था। दर्शन कर लौट रहे बरौला गांव निवासी एडवोकेट सचिन भारद्वाज ने फोन पर बताया कि हम सभी ने सुबह दर्शन कर लिए थे। दोपहर में वापसी के लिए निकले तो शाम करीब 5:20 बजे पीछे से शोर सुनाई दिया। मुड़कर देखा तो जल सैलाब में गुफा की सीढ़ी के पास लगे सेवादारों और भंडारे के टेंट व प्रसाद की दुकानें बहती दिखाईं दीं। नोएडा के चौड़ा गांव के करतार शर्मा और विक्रम शर्मा भी दर्शन कर लौट रहे थे, लेकिन दोनों लापता हैं।
विज्ञापन

वहीं, निठारी के प्रमोद शर्मा, मोरना के अशोक शर्मा, सर्फाबाद के हरिओम, लखनावली ग्रेटर नोएडा के प्रेम शर्मा व चमन शर्मा ने बताया कि हम सभी सही समय पर दर्शन कर लौट गए थे। कुछ देर और रुके होते तो न जाने क्या होता। जल सैलाब जिस तरफ आ रहा था, लोग वहां से भाग रहे थे। हमने भी तुरंत रास्ता बदला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। सेना की मदद से सभी यात्रियों को बालटाल बेस शिविर में पहुंचाया गया। दूसरे शिविर में ग्रेनो निवासी प्रिंस, सुनील शर्मा, सलारपुर निवासी जयकरण, महेश शर्मा, सुल्तान आदि थे, लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो पाया। नेटवर्क न होने से लोगों को परिजनों से बता करने दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से पहले लौटा था 150 लोगों का जत्था
बालटाल में शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से भंडारा चलाया जा रहा है। इसमें सहयोग करने वाले नोएडा निवासी कुशलपाल सिंह ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले ही 150 यात्रियों का जत्था दर्शन कर शिविर में पहुंचा था। हादसे की खबर मिलने के बाद लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं। नोएडा के लगभग सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed